{"_id":"6a515895597888799a0cff15","slug":"two-youths-arrested-for-theft-at-a-liquor-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381056-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब की दुकान में चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब की दुकान में चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज पुलिस ने कंपोजिट शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह अंग्रेजी शराब की बोतलें और 15,552 रुपये नकद बरामद किया है। आरोपियों की पहचान पचगांव निवासी हवन पटेल और मनीष पासवान के रूप में हुई है।
कस्बा पीपीगंज के वार्ड संख्या-9, महराजगंज रोड स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के संचालक मुन्नी चंद्रशेखर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आठ जुलाई की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर नौ अंग्रेजी शराब की बोतलें, बिक्री के करीब 54 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक दुकान के भीतर घुसकर नकदी और शराब की बोतलें चोरी करते दिखाई दिए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने हरपुर रोड पर ग्राम पचगांव गोड़वारी पुलिया से पहले स्थित एक बाग के पास से ग्राम पचगांव निवासी हवन पटेल और मनीष पासवान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की छह अंग्रेजी शराब की बोतलें और 15,552 रुपये नकद बरामद हुए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी गए शेष सामान की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।