फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two young man killed in road accident in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: खूनी बना तेज रफ्तार ट्रक, बाइक सवार दो युवकों मारी टक्कर, मौत

Mon, 18 Jan 2021 07:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
two young man killed in road accident in sant kabir nagar
दाएं मृतक संदीप, बाएं मृतक अमित। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुर्थिया के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक गोरखपुर शहर के अलग-अलग मोहल्ले के निवासी थे। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के मोहल्ला रामदत्तपुर निवासी 40 वर्षीय संदीप श्रीवास्तव और राजघाट थाना क्षेत्र के वन ई- इंदिरा नगर निवासी 38 वर्षीय अमित श्रीवास्तव बस्ती के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सोमवार को गोरखपुर से एक ही बाइक से दोनों बस्ती जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुर्थिया के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस ने दोनों लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने बताया कि संदीप दो भाई और बहन में सबसे बड़े थे। बहन की शादी हो चुकी है। घटना से पीड़ित पत्नी अम्रिता श्रीवास्तव का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि दूसरे मृतक अमित श्रीवास्तव के पिता शिवशंकर लाल पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मी हैं।


अमित भी दो भाई और एक बहन में बड़े थे। बहन की शादी हो चुकी है। कांटे चौकी इंचार्ज दीपक दुबे ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed