{"_id":"61d678ef2f1d7f02df38b981","slug":"two-young-man-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत
Thu, 06 Jan 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:36 AM IST
सार
कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जाकर भिड़ गई। हादसे में घायल चार गंभीर लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सामने एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना क्षेत्र के भिसवा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ भोलू (25) बुधवार की रात अपने पांच मित्रों के साथ कार में सवार होकर अपने गांव भिसवा आ रहा था। भलुही गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन