फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two women died due to burning in fire in Gorakhpur

Gorakhpur : पछुआ हवाओं ने भड़काये आग के शोले, झोपड़ी में फंसी देवरानी-जेठानी की झुलसकर मौत

Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
सार

इस घटना में देवरानी-जेठानी की झुलसकर मौत हो गई। आग को बुझाने में ग्रमीणों ने बड़ी मशक्कत की। घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Two women died due to burning in fire in Gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंचे पहुंचे डीएम पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकाही टोला सरपतहा गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार को आग लग गई। इस घटना में देवरानी-जेठानी की झुलसकर मौत हो गई। आग को बुझाने में ग्रमीणों ने बड़ी मशक्कत की। घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर डीएम, एसपी, विधायक विनय वर्मा, एसडीएम और हल्का लेखपाल मौके का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दी। क्षतिपूर्ति देने के लिए आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के नकाही गांव के टोला सरपतहा के सिवान में गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुवा हवा से आग गांव में फैल गई। उसी दौरान एक झोपड़ी ने आग पकड़ ली। झोपड़ी में उस समय चतुरी (70) और गोना (65) मौजूद थीं। आग के भयानक रूप लेने की वजह से देवरानी जेठानी निकल नहीं पाई। ग्रामीण और पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग से झुलसकर उन दोनों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने घटना का जायजा लिया
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। डीएम ने एसडीएम शोहरतगढ़ को निर्देश दिया कि जले हुए घरों में तत्काल राहत सामग्री, खाद्य सामग्री उपलब्ध करायें। इसके साथ-साथ जले हुए घरों का आकलन करके रिपोर्ट बनाकर भेजें जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली आपदा राहत धनराशि शीघ्र दिलाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed