{"_id":"639c1ad7190f96249649ba7b","slug":"two-women-committed-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में दो महिलाओं ने की खुदकुशी, एक ने फंदे से लटककर तो दूसरी ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में दो महिलाओं ने की खुदकुशी, एक ने फंदे से लटककर तो दूसरी ने जहर निगलकर दी जान
Fri, 16 Dec 2022 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 12:44 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जा रही है। अगर झंगहा वाले प्रकरण में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा व चौरीचौरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान दो महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, मोतीराम अड्डा डिक्की टोला निवासी प्रियंका यादव (28) पत्नी पप्पू यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है, जबकि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। प्रियंका दो बच्चों की मां थी। उसका मायका कुशीनगर के रामपुर पंद्रह मिल गांव में है। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के इब्राहिमपुर टोला ढोलहा निवासी ममता (26) पत्नी पप्पू पासवान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ममता के बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जा रही है। अगर झंगहा वाले प्रकरण में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।