{"_id":"60b8e5d34f181f4be775d450","slug":"two-trucks-collision-three-injured-including-driver-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दो ट्रकों की टक्कर में लगी भयंकर आग, चालक समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दो ट्रकों की टक्कर में लगी भयंकर आग, चालक समेत तीन झुलसे
Thu, 03 Jun 2021 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:53 PM IST
सार
तमकुहीराज कस्बे में फोरलेन पर सुबह आठ बजे हुआ हादसा, बोल्डर लदा ट्रक खड़ा था, जिसमें प्याज लदा ट्रक टकरा गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज कस्बा में फोरलेन पर खड़े बोल्डर लदे ट्रक में पीछे से एक प्याज लदे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। आग से एक ट्रक के चालक सहित तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से किनारे कराकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील गेट से कुछ दूर पहले सड़क के किनारे बोल्डर लदा ट्रक खड़ा कर चालक किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान प्याज लाद कर बिहार जा रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक ट्रक की बैटरी में विस्फोट हो गया तथा केबिन में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे तथा आग को देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को आग की लपटों से बाहर निकालकर तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख तीनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में राजस्थान के नागौर जिला के चितवा निवासी ट्रक चालक महेश गोस्वामी, सह चालक अंबरीश पुरी एवं भगवान सिंह झुलस गए हैं। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।