{"_id":"619df92519a00d01956da6bc","slug":"two-trains-will-run-for-mumbai-and-delhi-via-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: मुंबई व दिल्ली के लिए गोरखपुर होकर चलेंगी दो ट्रेनें, आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: मुंबई व दिल्ली के लिए गोरखपुर होकर चलेंगी दो ट्रेनें, आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल
Wed, 24 Nov 2021 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:04 PM IST
सार
दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल अंतर्गत पडूगूपाडू-नेल्लौर रेल खंड पर बारिश का पानी आ जाने के कारण 21 नवंबर को कोच्चूवेली से चलने वाली 02512 कोच्चूवेली-गोरखपुर स्पेशल नहीं चलाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-भागलपुर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल और न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।
09185 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 27 नवंबर, 4, 11 तथा 18 दिसंबर को प्रत्येक शनिवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 8.25 बजे छूटकर तीसरे दिन सुबह 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
09186 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल भागलपुर से 30 नवंबर, 7, 14 एवं 21 दिसंबर दिन मंगलवार को भागलपुर से सुबह 5.00 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 7.15 बजे छूटकर तीसरे दिन मुंबई सेंट्रल 7.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8.15 बजे चलकर गोरखपुर से रात 10.10 बजे छूटकर दूसरे दिन नई दिल्ली दोपहर 12.00 बजे पहुंचेगी।
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 नवंबर से सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं रविवार को नई दिल्ली से अपराह्न 3.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5.00 बजे छूटकर न्यू जलपाईगुड़ी शाम 6.35 बजे पहुंचेगी।
आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल
दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल अंतर्गत पडूगूपाडू-नेल्लौर रेल खंड पर बारिश का पानी आ जाने के कारण 21 नवंबर को कोच्चूवेली से चलने वाली 02512 कोच्चूवेली-गोरखपुर स्पेशल नहीं चलाई गई। रेक की अनुपलब्धता के कारण 24 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।