फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two trains will be cancelled, seven will not stop at Pipraich station.

Gorakhpur News: दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, सात पिपराइच स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two trains will be cancelled, seven will not stop at Pipraich station.
- पिपराइच स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग स्थापित करने के लिए लिया गया ब्लॉक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने पिपराइच स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग स्थापित करने के लिए यातायात ब्लाॅक दिया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

18 नवंबर को चलने वाली 55048/55047 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी और 55040/55095 बढ़नी-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा अमृतसर से 17 नवंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, 18 नवंबर को 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 75105 थावे-गोरखपुर डेमू गाड़ी, 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 16 नवंबर को 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस पिपराइच स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed