फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two trains cancelled, eight trains will not stop at Pipraich station

Gorakhpur News: दो ट्रेनें निरस्त, पिपराइच स्टेशन पर नहीं रुकेंगी आठ ट्रेनें

Mon, 10 Nov 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two trains cancelled, eight trains will not stop at Pipraich station
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी मंडल के पिपराइच स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 11 नवंबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाएंगे। इसके चलते एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। एक ट्रेन को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावा आठ ट्रेनों का स्टॉपेज पिपराइच स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी (55048/55047) निरस्त रहेगी। इसके अलावा 10 नवंबर को अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, 55097 नरकटियागंज–गोरखपुर सवारी गाड़ी, 75105 थावे-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55040 बढ़नी–नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का स्टॉपेज पिपराइच स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed