फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two to three patients are arriving daily at the Orthopedics Department of AIIMS with such complaints.

Gorakhpur News: संशोधित...एड़ी में लगातार दर्द बना रहता है...डॉक्टर से परामर्श लें, अनदेखी न करें

Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two to three patients are arriving daily at the Orthopedics Department of AIIMS with such complaints.
गोरखपुर। सुनीता देवी गृहिणी हैं, 45 साल के आसपास उम्र है। वजन सामान्य से अधिक है और डायबिटीज की मरीज भी हैं। उठते ही उनकी एड़ी में तेज दर्द होता है, छह माह तक वह इसे नजरअंदाज करती रहीं। लगातार अनदेखी के कारण एक वक्त ऐसा आया कि उनके लिए रोजमर्रा के काम निपटाना भी मुश्किल हो गया। एम्स में दिखाने गईं, जांच हुई तो डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें प्लांटर फेशिआइटिस है। वजन नियंत्रित करने, नियमित व्यायाम, आरामदायक जूते पहनने और दवाओं के साथ फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह की बीमारी की पहचान 42 वर्षीय बैंक कर्मचारी राजेश कुमार में हुई, जब वे एम्स दिखाने पहुंचे। राजेश फिटनेस के लिए रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलते थे। उन्हें एड़़ी में चुभन महसूस हुई, पर उन्होंने अनदेखी कर दी। यह दर्द जब असहनीय हुआ तो तब वह डॉक्टर के पास पहुंचे। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया और दर्द काफी हद तक नियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

ये दो उदाहरण हैं। इस तरह के तीन से चार मामले रोज एम्स के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय भारती ने बताया कि यूरिक एसिड बढ़ने, डायबिटीज, हाइपोथायरॉइड, ज्यादा वजन, एड़ी में चोट लगने या फ्रैक्चर के साथ मांसपेशियों में खिंचाव और मोच से प्लांटर फेशिआइटिस हो सकता है। 40 से अधिक उम्र होने से पैरों की मांसपेशियां कमजोर होने से यह तकलीफ हो सकती है। साथ ही अत्याधिक टहलने और दौड़ लगाने से भी पैरों में दर्द होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे लोग जिनके पैर फ्लैट हैं या जिनके पैरों के आर्च बहुत ऊंचे हैं, उन्हें प्लांटर फेशिआइटिस का जोखिम अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी ध्यान रखें
डॉ. अजय कहते हैं कि कठोर सतहों पर नंगे पैर लंबे समय तक चलते हैं या देर तक खड़े रहते हैं तो इससे पैरों का दर्द बढ़ता है। ज्यादा टाइट जूते पहनने के कारण पैरों की मांसपेशियों पर जोर पड़ सकता है। इससे समस्या हो सकती है। बिना स्ट्रेचिंग या वार्मअप के व्यायाम करने, हाई हील्स वाले चप्पल या जूते पहनने से इसका खतरा बढ़ता है। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। एड़ी में लगातार बने रहने वाले दर्द को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। भले ही यह दर्द मामूली हो लेकिन यह एक ऐसी समस्या की ओर इशारा हो सकता है, जिस पर ध्यान न देने पर आगे चलकर स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed