{"_id":"6156b2cc8ebc3e9fb414a05e","slug":"two-temples-near-brd-medical-college-will-be-removed-due-to-construction-of-gorakhpur-maharajganj-fourlane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास के दो मंदिर हटेंगे, कमिश्नर ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास के दो मंदिर हटेंगे, कमिश्नर ने दिया निर्देश
Fri, 01 Oct 2021 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:33 PM IST
सार
पोस्टमार्टम हाउस की बाउंड्रीवाल भी टूटेगी। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कार्यदायी संस्था मेसर्स छात्रशक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन को चेताया है कि समय से काम नहीं पूरा हुआ तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर- महराजगंज निर्माणाधीन फोरलेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन निर्माण को जल्द पूरा कराया जाना है। इस लिहाज से पोस्टमार्टम हाउस की बाउंड्री को तोड़ा जाएगा। साथ ही यहां के दो मंदिरों को भी हटाया जाएगा। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था मेसर्स छात्रशक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन को चेताया है कि समय से काम नहीं पूरा हुआ तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि दिसंबर से पहले इस फोरलेन का लोकार्पण होना है। कमिश्नर ने टोरेंट द्वारा डाली जा रही गैस पाइपलाइन का काम जल्द पूरा कराने के साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने हुए अतिक्रमण व मंदिर को जल्द पीछे हटाने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को भी रास्ते में पड़ रहे ट्रांसफार्मर आदि को शिफ्ट करने की बात कही। इसी संबंध में बृहस्पतिवार को कमिश्नर ने वर्चुअल बैठक की। निर्देश दिए कि जल निगम द्वारा इस मार्ग से होकर 30-40 वर्ष पूर्व डाली गयी पुरानी जर्जर पेयजल पाइपलाइन को बंद करके उसके स्थान पर नई पाइपलाइन को क्रियाशील करने के साथ ही 5-6 स्थानों पर हो रहे लीकेज को जल्द ठीक कराया जाए।
असुरन चौराहे के चौड़ीकरण में प्रभावित होंगी 60 दुकानें
नगर निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि महानगर में जलभराव की समस्या है। इसके निराकरण के लिए लेडार सर्वे का काम पूरा हो गया है। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग को इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जलनिकासी के इंतजाम कराने का निर्देश दिया। असुरन चौराहे के विस्तारीकरण पर भी चर्चा हुई। विस्तारीकरण में 33 दुकानें रेलवे की, 27 दुकानें नगर निगम की प्रभावित होंगी। कमिश्नर ने कहा कि रेलवे कॉलोनी की चहारदीवारी के बाहर सड़क की सीमा के अंदर अवैध रूप से बनी 33 दुकानों को खाली कराने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाए। नगर निगम एवं रेलवे की भूमि से सटी भूमि पर चौराहे के विस्तारीकरण में आ रहे सभी दुकानदारों को दुकान खाली कराने के लिए नोटिस दिया जा चुका है।