{"_id":"5fabaf13b3e24b51d4293a86","slug":"two-teenagers-sexul-assult-with-teenager-in-deoria-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो किशोरों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो किशोरों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
Wed, 11 Nov 2020 02:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां दो किशोरों ने एक सोई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। मामला प्रकाश में आते ही पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी अपने घर में सोई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दो दलित किशोर उसके कमरे में घुसते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर एक ने जलते हुए बल्ब को फोड़कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन दोनों के भागने के बाद किशोरी का शोर सुन गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
कमरे में उसके शरीर से काफी रक्तश्राव हो रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर रुद्रपुर सीओ अम्बिका राम, गौरीबाजार थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार राय और बैतालपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।
गांव को कुछ क्षण के लिए घेराबंदी कर घटना के बारे में छानबीन की गई। इधर आरोपी मौके पर नहीं मिले। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरीबाजार अश्वनी कुमार राय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।