फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two students who went to Nepal tour drowned in river one died

Nepal News: नेपाल टूर गए दो छात्र नदी में डूबे, एक की मौत, एक अब भी लापता

Tue, 05 Jul 2022 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

डोहरिया बाजार स्थित कोचिंग सेंटर से तीन जुलाई की सुबह सात बजे छात्र टूर के लिए निकले थे। रूपनदेही जिले के बुटवल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के नदी में तीन छात्र नहाने चले गए। तेज बहाव होने की वजह से दो डूब गए।

विज्ञापन
Two students who went to Nepal tour drowned in river one died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल के डोहरिया बाजार स्थित एक कोचिंग से टूर पर गए दो छात्र नदी में डूब गए। एक का शव मिला गया, जबकि दूसरा अब भी लापता है। नेपाल पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, मौत और लापता होने की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। जमुआड़ा निवासी नंदकिशोर (16) पुत्र कौशल किशोर की मौत हो गई। जबकि, शनि कुमार (17) पुत्र जगदीश प्रसाद नदी में लापता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डोहरिया बाजार स्थित कोचिंग सेंटर से तीन जुलाई की सुबह सात बजे छात्र टूर के लिए निकले थे। रूपनदेही जिले के बुटवल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के नदी में तीन छात्र नहाने चले गए। तेज बहाव होने की वजह से दो डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के बाद एक शव बरामद हो गया, जबकि दूसरा अभी लापता है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शिक्षक होटल से फरार हो गए हैं। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे गए थे। पाल्पा प्रहरी प्रवक्ता वीरेंद्र थापा ने बताया कि लापता छात्र की नेपाल पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed