फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two special trains will run for Khichdi Mela 2023

Gorakhnath Khichdi Mela: खिचड़ी मेला के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, बढ़ाए जाएंगे टिकट काउंटर

Thu, 12 Jan 2023 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 02:04 PM IST
सार

रेल प्रशासन के मुताबिक 13 से 16 जनवरी तक गोरखपुर-बढ़नी एवं 14 से 17 जनवरी तक बढ़नी-गोरखपुर के बीच तथा 14 से 17 जनवरी तक गोरखपुर-नौतनवा एवं 13 से 16 जनवरी तक नौतनवा-गोरखपुर के बीच एक-एक अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Two special trains will run for Khichdi Mela 2023
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, 12 पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे और दो ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज बढ़ाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर जंक्शन पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन के मुताबिक 13 से 16 जनवरी तक गोरखपुर-बढ़नी एवं 14 से 17 जनवरी तक बढ़नी-गोरखपुर के बीच तथा 14 से 17 जनवरी तक गोरखपुर-नौतनवा एवं 13 से 16 जनवरी तक नौतनवा-गोरखपुर के बीच एक-एक अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं सुविधा के लिए पूछताछ बूथ खोला जाएगा। गोरखपुर जंक्शन एवं नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी), कैब-वे एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस के जवान निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे। उद्घोषणा बूथ से गाड़ी संचलन एवं खिचड़ी मेला के संबंध में लगातार उद्घोषणा की जाएगी। स्टेशन पर पर्याप्त मात्रा में जनता भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
05141 सीवान-नकहा जंगल, 05142 गोरखपुर-सीवान, 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05425 गोरखपुर-अयोध्या, 05426 अयोध्या-गोरखपुर, 05469 गोरखपुर-नौतनवा तथा 05472 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed