फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two sides clash over land dispute, four people including a woman injured

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash over land dispute, four people including a woman injured
ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो गांव के टोला बंगला में रविवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के साथ चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी उपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी सुनीता रोज की तरह मवेशियों को चारा-पानी दे रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फरसा, कट्टा, कुदाल, लाठी-डंडा व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उपेंद्र, पन्नेलाल, रंभा देवी और किरण देवी घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed