{"_id":"6478428a73886e0ec1064276","slug":"two-shopkeeper-fight-for-borrowed-money-cctv-viral-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCTV में कैद घटना देखें: उधार के रुपये मांगना दुकानदारों को पड़ा भारी, जमकर हुई मारपीट, एक का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCTV में कैद घटना देखें: उधार के रुपये मांगना दुकानदारों को पड़ा भारी, जमकर हुई मारपीट, एक का सिर फूटा
Thu, 01 Jun 2023 03:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गगहा।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jun 2023 03:14 PM IST
सार
बाजार में विजेंद्र गिरी को देखकर अवधेश वर्मा ने तकादा कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज विजेंद्र गिरी अपने भाई जितेंद्र गिरी एवं अन्य साथियों के साथ दुकान में घुसकर दुकानदार एवं कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। घायल दुकानदार ने बुधवार देर रात तहरीर दी है।
विज्ञापन
मारपीट का वायरल वीडियो का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के हाटा बाजार में बुधवार को उधार के रुपये मांगने पर दो दुकानदारों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक दुकानदार का सिर फूट गया। दोनों ही घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाटा बाजार निवासी अवधेश वर्मा हाटा बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। बगल में ही गगहा क्षेत्र के कहला गांव निवासी दो सगे भाई विजेंद्र गिरी व जितेंद्र गिरी की भी दुकान है। आरोप है कि दोनों भाई अवधेश के दुकान से कुछ सामान उधार लेकर गए थे। जिसके बाद दुकानदार ने उससे कई बार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: परिजनों ने तय कर दी थी किसी और से शादी, नाराज युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
बुधवार को बाजार में विजेंद्र गिरी को देखकर अवधेश वर्मा ने तकादा कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज विजेंद्र गिरी अपने भाई जितेंद्र गिरी एवं अन्य साथियों के साथ दुकान में घुसकर दुकानदार एवं कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। घायल दुकानदार ने बुधवार देर रात तहरीर दी है।
इसे भी पढ़ें: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला
वहीं, सगे भाइयों ने भी दुकान में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी है, उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने तहरीर और सीसीटीवी फुटेज दिया है। उसी आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन