{"_id":"62f32f7bc338c4331a23f5a7","slug":"two-real-brothers-died-due-to-drowning-in-pond-at-gida-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में छाया मातम
Wed, 10 Aug 2022 09:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:39 AM IST
सार
ज्ञान सिंह के परिवार के लिए मंगलवार का सूरज अंधेरा लेकर आया। जैसे ही सूरज की रोशनी चटक हुई, उनके परिवार और जिंदगी में अंधेरा फैल गया। जैसे ही दोनों बेटों देवराज सिंह व राजवीर सिंह की मौत की सूचना आई, मां बेसुध हो गई तो गांव में भी कोहराम मच गया। ज्ञान सिंह को फोन पर सूचना मिली तो वे भी सुध खो बैठे।
विज्ञापन
बाएं देवराज और राजवीर। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के भिलौरा गांव में तालाब में डूबने से मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया। परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। घर में दो बेटों की मौत से मातम छा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भिलोरा गांव निवासी ज्ञान सिंह लुधियाना में पेंट पालिश का काम करते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा देवराज सिंह अपने छोटे भाई पांच वर्षीय राजवीर सिंह के साथ गांव में बन रहे अमृत सरोवर में नहाने गया। इसी दौरान दोनों गहने पानी में चले गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाला। एक मात्र बहन और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर लुधियाना से पिता गोरखपुर आने के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
पोखरे में बुझ गया घर का चिराग, मां-बाप की जिंदगी में फैला अंधेरा
ज्ञान सिंह के परिवार के लिए मंगलवार का सूरज अंधेरा लेकर आया। जैसे ही सूरज की रोशनी चटक हुई, उनके परिवार और जिंदगी में अंधेरा फैल गया। जैसे ही दोनों बेटों देवराज सिंह व राजवीर सिंह की मौत की सूचना आई, मां बेसुध हो गई तो गांव में भी कोहराम मच गया। ज्ञान सिंह को फोन पर सूचना मिली तो वे भी सुध खो बैठे। वे घर के लिए रवाना हुए तो यहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं।
बेसुध मां शव देखते ही बोली, अभी कुछ देर पहले ही तो दोनों सामने थे। यह क्या हो गया? यह बोलते ही वह बेसुध हो गई थीं। किसी तरह से मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल रहे थे। दरअसल, देवराज व राजवीर सिंह अक्सर तालाब की ओर जाते थे। मगर, मंगलवार को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी ही उजड़ गई। दोनों गहने पानी में चले गए और जान चली गई।
बेसुध मां शव देखते ही बोली, अभी कुछ देर पहले ही तो दोनों सामने थे। यह क्या हो गया? यह बोलते ही वह बेसुध हो गई थीं। किसी तरह से मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल रहे थे। दरअसल, देवराज व राजवीर सिंह अक्सर तालाब की ओर जाते थे। मगर, मंगलवार को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी ही उजड़ गई। दोनों गहने पानी में चले गए और जान चली गई।