{"_id":"5efe029f8ebc3e433922cbd2","slug":"two-private-trains-will-run-on-gorakhpur-to-bangalore-and-mumbai-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से बंगलूरू व मुंबई रूट पर चलेंगी दो निजी ट्रेनें, निजी कंपनियों से मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से बंगलूरू व मुंबई रूट पर चलेंगी दो निजी ट्रेनें, निजी कंपनियों से मांगे गए आवेदन
Thu, 02 Jul 2020 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
देश की पहली निजी ट्रेन तेजस को चलाने के बाद अब रेलवे ने देश भर में निजी ट्रेनों को चलाने के लिए रूटवार निजी कंपनियों को आमंत्रित किया है। गोरखपुर से बंगलूरू और मुंबई रूट पर भी ट्रेन चलाने की योजना है। दो ट्रेनों को चलाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
देशभर में अभी रेलवे ने 109 रूट चिह्नित किए हैं, जिस पर निजी ट्रेनों को चलाने की योजना है। इसके लिए देश भर में 12 कलस्टर बनाए गए हैं। रेलवे द्वारा जारी किए गए रूट शेड्यूल चार्ट के मुताबिक गोरखपुर जंक्शन से बंगलूरू रूट के लिए पटना कलस्टर और गोरखपुर से मुंबई रूट के लिए प्रयागराज कलस्टर से ट्रेन चलाने के लिए निजी संचालकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- अब रेलवे की लाइब्रेरी में किताबें और पत्रिकाएं भी होंगी ऑनलाइन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, फैजाबाद से भी निजी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें ऐसी चलाई जाएंगी जो एनईआर होकर जाएंगी। इसके लिए भी रूट निर्धारित किया गया है।
ये ट्रेनें तेजस की तरह ही हाईस्पीड से चलेंगी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें गार्ड व ड्राइवर रेलवे के होंगे जबकि बाकी स्टॉफ कंपनियां खुद रखेंगी। ट्रेन के कोच का निर्माण मेक इन इंडिया तर्ज पर होगा। ताकि इससे रोजगार का भी सृजन हो सके। ट्रैक मेंटेनेंस भी रेलवे के हिस्से में होगा। ट्रेन का किराया बाद में तय किया जाएगा।