{"_id":"66d860729d662bea47005129","slug":"two-players-from-gorakhpur-won-silver-medals-in-the-asian-games-organized-by-nepal-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करमजीत और विजय ने नेपाल में 'चांदी' पर जमाया कब्जा, एशियाई गेम में प्रदर्शन के बाद हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करमजीत और विजय ने नेपाल में 'चांदी' पर जमाया कब्जा, एशियाई गेम में प्रदर्शन के बाद हुआ स्वागत
Wed, 04 Sep 2024 06:58 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आयोजित एसिया गेम्स में रजत पदक जीतकर आने के बाद खिलाड़ियों का स्वागत हुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेपाल में आयोजित एशियाई गेम्स में कुश्ती प्रतिस्पर्धा के सीनियर वर्ग में गोरखपुर के करमजीत पासवान और विजय प्रकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों रजत पदक विजेता बनें। पदक जीतकर वापस गोरखपुर आने पर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और खोराबार के ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल दोनों खिलाड़ियों के गांव जंगल चंवरी पहुंच उनका स्वागत व अभिनंनदन किया।
विज्ञापन
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने खेल के क्षेत्र में व्यापक सुधार करके युवाओं को बड़े स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए जिस तरह से प्रोत्साहित किया है, उसी का परिणाम है कि एक छोटे से गांव से निकलकर विश्व स्तर पर कुश्ती जैसी प्रतिस्पर्धा में गोरखपुर के दोनों खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवा दिया।
विज्ञापन
कहा कि सीएम योगी उत्तर प्रदेश में लगातार खेल और खिलाड़ियों के स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न स्तर पर व्यापक कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्द गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी बनने जा रहा है। इससे युवाओं को उचित अवसर मिल सकेगा। उनकी प्रतिभा को निखारने का काम प्रदेश सरकार हर स्तर पर करेगी।
विज्ञापन