फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people were murdered in Chiluatal area of Gorakhpur

Gorakhpur Double Murder: धारदार हथियार से रेती गर्दन, खून से लथपथ मिले शव; चिलुआताल में मचा हड़कंप

Wed, 06 Nov 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Nov 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Two people were murdered in Chiluatal area of Gorakhpur
लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में अलग-अलग जगहों पर हत्या कर फेंके गए दो शव मिले। जिससे इलाके में सनसनी मच गई। रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले ने कहा नंबर एक निवासी अनिल गुप्ता (35) का शव घर से थोड़ी दूर पर खून से लथपथ हालत में बुधवार सुबह सड़क किनारे मिला।

विज्ञापन



शव देखकर लग रहा था कि गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई है। इसी तरह दूसरी घटना में नुरूद्दीन चक संझाई स्थित सूखे हुए तालाब में उसी गांव के काली चरण (40) का शव मिला। दोनों ही घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Two people were murdered in Chiluatal area of Gorakhpur
कपड़ा व्यापारी मृतक के घर पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता के परिजनों ने बताया कि रात में दुकान बंद कर 11 बजे अकेले ही वो घर के लिए निकला था। इस दौरान फोन पर बात हुई तो बोला थोड़ी देर में आ जाउंगा। इसके बाद एक बार फिर छोटे भाई ने फोन किया तो बोला बस आ रहा हूं।

रात 12 बजे के बाद से फिर फोन उठना बंद हो गया। सुबह गांव के एक किनारे नाले में डूबी लाश देखकर लोगों ने पुलिस और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर छोटा भाई पहुंचा तो उसने शव की पहचान अनिल गुप्ता के रुप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed