{"_id":"62c3cf3b9c721b173452ab60","slug":"two-people-from-village-asked-for-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गांव के ही दो लोगों ने मांगी थी फिरौती, 11 दिन बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गांव के ही दो लोगों ने मांगी थी फिरौती, 11 दिन बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं
Tue, 05 Jul 2022 01:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:06 PM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फाड़ कर फेंके गए मूल कॉपी के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है, जिससे फिरौती मांगने वालों की पहचान हो गई और सबूत के आधार पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बेदौली गांव निवासी 72 वर्षीय झब्बू यादव को तो पुलिस नहीं बरामद कर पाई, लेकिन एक करोड़ की फिरौती मांगने के दो आरोपियों को पकड़ ली है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि लालच में उन लोगों ने पत्र लिखकर फोटो कॉपी कराई थी और फिर पत्र भेज दिया था।
पुलिस फाड़कर फेंके गए मूल पत्र के अलावा जिस दुकान से फोटो कॉपी कराई गई और कागज खरीदे गए थे, वहां के सीसीटीवी फुटेज को हासिल कर ली है। हालांकि, पुलिस आरोपियों की बात से संतुष्ट नहीं है। संदेह के आधार पर पुलिस की जांच जारी है। परिवार से जुड़े हिस्ट्रीशीटर भी जांच के दायरे में हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेदौली गांव निवासी कमलेश यादव और राजमन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 24 जून की रात से झब्बू यादव लापता हैं। इसके दो दिन बाद ही उनके घर से पत्र भेजकर एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि इसी बीच सोमवार को आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फाड़ कर फेंके गए मूल कॉपी के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है, जिससे फिरौती मांगने वालों की पहचान हो गई और सबूत के आधार पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की बात सही नहीं है, इसी वजह से पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।