फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two parties fight over plowing in field case registered

Gorakhpur News: खेत में जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Tue, 11 Jul 2023 05:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी हरपुर बुदहट।
संवाद न्यूज एजेंसी हरपुर बुदहट। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jul 2023 05:26 PM IST
सार

सिंघवलिया निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके खेत में धान गाड़ने को लिए आदमी खड़े थे, लेकिन लालजी दूसरे का खेत जोतने लगे। वह पूछने गए तो वह मारने-पीटने लगे।
 

विज्ञापन
Two parties fight over plowing in field case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट क्षेत्र के सिंघवलिया में सोमवार की शाम को खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंघवलिया निवासी लालजी यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपने खेत की जुताई कर रहे थे। बगल खेत के लोग उनपर हमला कर दिए। उनको बचाने आए पिता अंगद यादव को मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने तहरीर के आधार सुनील प्रजापति, सुभम, सुनील ,रमेश, शेषनाथ, रोहित के खिलाफ बलवा, मारपीट व गाली-गलौच की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया।

वहीं दूसरे पक्ष से सिंघवलिया निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके खेत में धान गाड़ने को लिए आदमी खड़े थे, लेकिन लालजी दूसरे का खेत जोतने लगे। वह पूछने गए तो वह मारने-पीटने लगे।

पुलिस तहरीर के आधार पर लालजी व उनके पिता अंगद के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी और गाली-गलौच की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed