फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Panchayats in Gorakhpur district rewarded with PM Narendra Modi

सम्मान: पीएम मोदी से पुरस्कृत हुई गोरखपुर जिले की दो पंचायतें, इस खास काम के लिए मिला सम्मान

Sun, 25 Apr 2021 04:59 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Apr 2021 04:59 PM IST
सार

पंचायतीराज दिवस पर पिपराइच के अराजी बसडीला को 15 लाख तो खोराबार की छितौना पंचायत के खाते में पहुंचे 12 लाख रुपये। पंचायतीराज विभाग की ओर से मिलने वाले बजट से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने पर मिला पुरस्कार। 

विज्ञापन
Two Panchayats in Gorakhpur district rewarded with PM Narendra Modi
पीएम मोदी।(फाइल) - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

पंचायतीराज दिवस के मौके पर शनिवार को गोरखपुर जिले की दो पंचायतें पिपराइच ब्लॉक की अराजी बसडीला और खोराबार की ग्राम पंचायत छितौना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होने का मौका मिला। वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम ने दिल्ली से बटन दबाकर दोनों पंचायतों के खातों में 25 लाख रुपये भेजे। इनमें अराजी बसडीला को 15 लाख तो छितौना को 12 लाख रुपये मिले। 
विज्ञापन


दोनों पंचायतों को यह पुरस्कार पंचायती राज विभाग की ओर से मिलने वाले बजट का सदुपयोग कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर मिला। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत इन दोनों पंचायतों को पुरस्कार की घोषणा पहले ही हो गई थी। गोरखपुर से इस कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) हिमांशु शेखर ठाकुर एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बच्चा सिंह जुड़े। 
विज्ञापन

दोनों पंचायतों में हर जरूरी सुविधाएं मौजूद

ऑनलाइन संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी बजट दिया जा रहा है। इसका सदुपयोग कर जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना होगा। उन्होंने स्वामित्व योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व दिया जा रहा है, जिससे वर्षों से चले आ रहे विवाद समाप्त हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार पाने वाली सभी पंचायतों को बधाई दी।

अराजी बसडीला एवं छितौना ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, अंत्येष्टि स्थल समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। डीपीआरओ ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे और भी ग्राम पंचायतें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगी। गोरखपुर की ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलने पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed