{"_id":"5f044ebd2bf6d12b173bdfe9","slug":"two-newly-found-corona-positive-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सीएमओ कार्यालय के डाटा इंट्री आपरेटर सहित दो नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सीएमओ कार्यालय के डाटा इंट्री आपरेटर सहित दो नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30
Tue, 07 Jul 2020 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस बीआरडी मेडिकल कालेज की रिपोर्ट में आए हैं। इनमें एक पॉजिटिव सीएमओ कार्यालय में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर है।
विज्ञापन
इन दोनों पॉजिटिव केस के बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 370 हो गई है, जबकि नौ पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कैली व रूधौली स्थित अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हो गई है। अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 325 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जिले में अब तक प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी अपने जिले में आए हैं, जिन्हें पंजीकृत किया गया है। डीएम के मुताबिक अब तक कुल 14729 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कालेज व स्थानीय स्तर पर ट्रू नेट मशीन से कराई गई है। 13500 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 13120 निगेटिव पाए गए हैं। मंगलवार को आए 211 कीरिपोर्ट में से 209 की निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन