फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two new corona case got in maharajganj

महराजगंज में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बचे हैं 41

Sat, 05 Dec 2020 06:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
two new corona case got in maharajganj
Corona - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति कम हो रही है। शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि कोई स्वस्थ नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अब तक कोरोना के कुल मामले में 5706 हो चुका हैं। इसमें सक्रिय केस महज 41 है। अब तक स्वस्थ होने वालो की संख्या 5575 हो चुकी है। 90 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को 2008 सैंपल की जांच हुई, जिसमें महज दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 255978 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए लोगों को नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।

 

एसडीएम ने की जांच, कई बीएलओ गैरहाजिर

 निचलौल क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बूथ स्थलों का एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश बूथ स्थलों पर जिम्मेदार नहीं मिले। बूथों से नदारद बीएलओ पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि सबसे पहले क्षेत्र के सिरौली मतदाता बूथ स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

इस दौरान बूथ स्थल पर तैनात बीएलओ रत्नावती और पदाधिकारी अर्चना पांडेय अनुपस्थित थीं। वहीं ओडवलिया गांव के मतदाता बूथ स्थल से पदाधिकारी रमाकांत और बीएलओ घनश्याम व आशा दुबे तथा जमुई कला गांव के मतदाता बूथ से बीएलओ अली रजा गडौरा गांव स्थित मतदाता बूथ से बीएलओ अनुराधा गुप्ता, नौनिया गांव के मतदाता बूथ स्थल से बीएलओ संभावनती और लालजी अनुपस्थित थे। बूथ स्थलों से नदारद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed