{"_id":"5fd779f98ebc3e3d4574fc00","slug":"two-naxalites-arrested-with-explosives-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
Mon, 14 Dec 2020 09:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय दो नक्सलियों को बिहार की बगहां पुलिस व बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से विस्फोटक (डेटोनेटर) व अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
बगहां के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि गिरफ्तार बसंती उरांव निवासी ढोल बाजवा तथा रामाकांत उरांव निवासी परोरहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार हार्डकोर नक्सली हैं। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य यूपी-बिहार सीमा के बाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जंगल में छिपे थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के साथ जंगल में छापा मारा जा रहा था। इसकी भनक लगने के बाद दोनों नक्सली अपने गांव लौटकर छिपे हुए थे।
इसके बाद एसटीएफ व जिला पुलिस ने एएसपी बगहां (नक्सल अभियान) धर्मेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में छापा मारकर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों नक्सली रामबाबू उर्फ राजन गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन