{"_id":"5fda11358ebc3e3dd0710998","slug":"two-murderers-arrested-for-killed-a-boy-during-photo-clicking-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फोटो खींचने के विवाद में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फोटो खींचने के विवाद में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Dec 2020 07:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Dec 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले में शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर विवाद के बाद उसका गांव निवासी शिवा उर्फ छोटू की हत्या के नामजद आरोपियों मंटू व डब्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह डोहरिया बाजार चौराहे से पकड़ा। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले का मुख्य आरोपी व एक अन्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिलुआताल के मजनू चौकी क्षेत्र के उसका गांव निवासी शिवा के चचेरे भाई की शादी सोमवार को थी। बरात पीपीगंज गई थी। यहां नाचने को लेकर शिवा का गांव के ही शत्रुघ्न से विवाद हो गया। किसी तरह मामला शांत हुआ तो बाद में जयमाल के समय फोटो खींचने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
देर रात दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। जिसके बाद शत्रुघ्न व उसके साथियों ने लाठी व ईंट से हमला कर दिया जिसमें शिवा व उसके पिता रामकिशुन घायल हो गए। मंगलवार की सुबह शिवा की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने रामकिशुन की तहरीर पर शत्रुघ्न, मंटू, डब्लू व धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। इस संबंध में थानेदार नीरज राय ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों डब्लू व मंटू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।