{"_id":"60a686b38ebc3edcb22ff16a","slug":"two-more-gorakhpur-patients-die-in-lucknow-by-black-fungus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का कहर जारी: गोरखपुर के दो और मरीजों की लखनऊ में मौत, लगातार जा रही है लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का कहर जारी: गोरखपुर के दो और मरीजों की लखनऊ में मौत, लगातार जा रही है लोगों की जान
Thu, 20 May 2021 09:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 May 2021 09:26 PM IST
सार
इससे पूर्व दो और मरीजों की लखनऊ में हो चुकी है मौत, गोरखपुर में मिल चुके हैं 30 से अधिक केस, सरकारी पोर्टल में एक भी संख्या दर्ज नहीं
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ब्लैक फंगस से मौत के मामले रुक नहीं रहे हैं। गुरुवार को दो और मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसमें एक 51 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई में भर्ती था। जबकि 62 वर्षीय महिला केजीएमयू में भर्ती थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। इसके बाद ब्लैक फंगस की शिकायत पर दोनों मरीजों को लखनऊ इलाज के लिए परिजन ले गए थे।
जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाली 62 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव थी। जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इस बीच रिपोर्ट निगेटिव आई, तो ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। इस पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर वह केजीएमयू में भर्ती थी। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, जिले के ही रहने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को ब्लैक फंगस की शिकायत पर एक निजी अस्पताल ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिजन किसी तरह इलाज के लिए एसजीपीआई ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत लखनऊ के दो निजी अस्पतालों में हो चुकी है। साथ ही 30 से अधिक मरीज अब तक मिल चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में एक भी मरीज दर्ज नहीं हैं। यह मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।