{"_id":"5f1046988ebc3e6377492284","slug":"two-miscreants-arrested-with-one-crore-nepali-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jul 2020 05:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा में पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान करीब एक करोड़ नेपाली मुद्रा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बुटवल पुलिस के अनुसार कार से 75 लाख और चालक से पूछताछ के दौरान एक आभूषण की दुकान से करीब 25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस बल संख्या 43 गुल्मी और राजस्व जांच कार्यालय बुटवल के कर्मचारियों की एक टीम ने बुधवार की देर शाम दो युवकों को रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रमेश बहादुर थापा ने बताया कि नेपाली मुद्रा के साथ सिद्धार्थनगर नगर पालिका-2 के सुनील वर्मा और अमित पारियार को गिरफ्तार किया गया है। कार से 75 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं सुनील वर्मा के घर से करीब 13 लाख रुपये और उसकी दुकान से 12 लाख रुपये बरामद किए गए। सुनील वर्मा को वाहन से और अमित पारियार को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों को बरामद रुपये के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए राजस्व जांच कार्यालय बुटवल ले जाया गया। इसके बाद क्षेत्र पुलिस कार्यालय बुटवल को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन