{"_id":"603a5684e08a2c051c3da085","slug":"two-miscreants-arrested-after-encounter-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में पुलिस की मुठभेड़, दबोचे गए दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में पुलिस की मुठभेड़, दबोचे गए दो बदमाश
Sat, 27 Feb 2021 07:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में चोरी की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को गुलरिहा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शनिवार की सुबह बहद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर में हत्या की कोशिश के साथ ही दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी छोटू अंसारी उर्फ जावेद और मैनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश पूजा फार्मेसी कॉलेज के पास चोरी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने को कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस पेचकस, चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं। शाहपुर थाने में छोटू अंसारी उर्फ जावेद के ऊपर 13 मुकदमे एवं मैनुद्दीन अंसारी के ऊपर 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।