फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches were played on Friday in the Inter Club Cricket League organised by the Mandal Cricket Association.

Gorakhpur News: आर्यन की आंधी में उड़ी बीएमटी एकेडमी, 213 रन से बड़ी जीत

Sat, 07 Mar 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played on Friday in the Inter Club Cricket League organised by the Mandal Cricket Association.
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एवरबॉन्ड ने आर्यन की 172 रन की पारी की बदौलत एएमटी क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 213 रन से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में केसीए ने लक्ष्य एकेडमी को 10 विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरबॉन्ड टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आर्यन ने 92 गेंदों में 28 चौके और दो छक्कों की मदद से 172 रन की विस्फोटक पारी खेली। देव्यांश ने 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।
विज्ञापन

बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अक्षय, अखिल कुमार और अंशुमान सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। बीएमटी की ओर से विकेटकीपर करण ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। अक्षय ने 14 और अखिल कुमार ने 13 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवरबॉन्ड की ओर से अरुण पाल ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 18 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह एवरबॉन्ड टीम ने 213 रन से शानदार जीत दर्ज की। आर्यन को उनकी बेहतरीन 172 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के मुकाबले में केसीए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी (बी) को 10 विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी (बी) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 रन पर सिमट गई। जवाब में केसीए रेड ने सिर्फ 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य पाठक को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed