{"_id":"6695c0c83f43689503004d97","slug":"two-marriages-took-place-in-the-same-marriage-hall-many-injured-in-fighting-over-dancing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-622194-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैरेज हाल 1, शादियां 2- दोनों पक्ष के बारातियों में मारपीट- आरोप; बहक कर करने लगे थे छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैरेज हाल 1, शादियां 2- दोनों पक्ष के बारातियों में मारपीट- आरोप; बहक कर करने लगे थे छेड़खानी
Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
सार
कस्बे के निकट स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार की रात दो शादियां थीं। वहां डांस कर रहे बरातियों के बीच मारपीट हो गई। चर्चा है कि किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर बात बिगड़ी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कई बराती नशे में धुत थे।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के निकट स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार की रात दो शादियां थीं। वहां डांस कर रहे बरातियों के बीच मारपीट हो गई। चर्चा है कि किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर बात बिगड़ी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कई बराती नशे में धुत थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खजनी के एक ही मैरेज हॉल में दो शादियां थीं, जहां क्षेत्र के बेलडांड़ गांव और गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाईं से बरात आई थी। नशे की हालत में नाचते हुए बरातियों के बीच मारपीट हो गई। एक दूसरे पर बरातियों ने ईंट पत्थर फेंके। चर्चा है कि नाचते हुए बरातियों के बीच किसी ने एक युवती को छेड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ही मामला बिगड़ गया। मारपीट जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा। मामला शांत होने के बाद बनगाईं से बरात में आए लोग थाने पहुंचे, लेकिन बिना तहरीर दिए चले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन