फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two man arreted in case of supplying fake notes in Gorakhpur

बिहार से गोरखपुर में हो रही जाली नोटों की सप्लाई: दो को पुलिस ने पकड़ा, नोटों की गड्डियां बरामद, एटीएस ने भी शुरू की जांच

Sun, 04 Jul 2021 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 10:44 PM IST
सार

एटीएस की गोरखपुर यूनिट भी इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। उम्मीद है जल्द ही पुलिस और यूपी एटीएस की टीम नकली नोट के कारोबार से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन
two man arreted in case of supplying fake notes in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थाने की इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। उनके पास से 200 और 100 रुपए के जाली नोट की गड्डियां भी बरामद हुई हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं, इसकी सूचना मिलते ही यूपी एटीएस के भी होश उड़ गए हैं। एटीएस की गोरखपुर यूनिट भी इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। उम्मीद है जल्द ही पुलिस और यूपी एटीएस की टीम नकली नोट के कारोबार से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


दिव्य नगर से पकड़े गए तस्कर
कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस ने शनिवार की रात रानीडीहा स्थित एक फल की दुकान पर 200 के नकली नोट चलाते एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 15 नकली नोट 200 रुपये के बरामद किया। उससे पूछताछ के बाद उसके साथी को पुलिस ने सिंघड़िया से पकड़ा। फिर पुलिस ने तस्करों की निशानदेही पर 200 और 100 रुपए के नोट की करीब एक-एक गड्डियां भी बरामद की है। हालांकि कुल कितने के नोट हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से जुड़ा है नकली नोटों का तार
दोनों तस्कर बिहार से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें एक बांसगांव इलाके का रहने वाला फकरूदृीन है और दूसरा बिहार सिवान का रहने वाला दिलशेर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बिहार से नकली नोटों की खेप गोरखपुर लाकर यहां से अन्य शहरों में इसकी सप्लाई करते हैं। शहर में यह सिंघड़िया में किराए का कमरा लेकर रहते है। हालांकि नकली नोटों के कारोबार में पकड़े गए सिर्फ ये दो तस्कर ही नहीं, बल्कि इस गैंग के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस व यूपी एटीएस की टीम लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed