फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two lakh rupees were defrauded by promising a government job and a fake selection list was also sent.

Gorakhpur News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो लाख की ठगी, फर्जी चयन सूची भी भेज दी

Tue, 19 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were defrauded by promising a government job and a fake selection list was also sent.
कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

परीक्षा के बाद चयन और जल्द नियुक्ति पत्र मिलने का दिया था आश्वासन

गोरखपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित को गुमराह करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी राजू माली ने सिविल जज (सीडी) न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गुलरिहा इलाके के मुगलहा निवासी सुनील ने उसके पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली संपर्क वाला बताते हुए दावा किया कि कर्मचारी चयन आयोग उत्तर पश्चिम क्षेत्र, चंडीगढ़ में उसकी पहुंच है और वह कई युवकों की नौकरी लगवा चुका है।
विज्ञापन

आरोप है कि नौकरी दिलाने के एवज में पहले दो लाख रुपये की मांग की गई थी। इसमें से एक लाख रुपये ऑनलाइन खाते में भेजे गए, जबकि शेष रकम नकद अलग-अलग समय पर दी गई। इसके बाद आरोपी ने परीक्षा के बाद चयन होने और जल्द नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया। जब परिणाम घोषित हुआ और नाम सूची में नहीं आया तो आरोपी दूसरी सूची आने की बात कहकर पीड़ित को टालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कथित रूप से फर्जी ई-मेल आईडी से कूटरचित चयन सूची भेजी गई, जिसमें पीड़ित के पुत्र का नाम शामिल था। जब विभागीय वेबसाइट पर जांच की गई तो सूची पूरी तरह फर्जी पाई गई। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पहले टालमटोल की और बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed