फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two killed in gorakhpur road accident

गोरखपुर सड़क हादसे में दो की मौत: घर पर अपनों का तांता, सबकी आंखें नम

Mon, 11 Jul 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 11:45 AM IST
सार

अंकित और अभिषेक दोनों अक्सर साथ में दावत करने जाते थे। शनिवार रात तीसरे दोस्त के साथ दोनों दावत करने गए थे।

विज्ञापन
two killed in gorakhpur road accident
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के बड़े व्यापारियों के बेटों की मौत की खबर पाते ही दोनों के घर अपनों का तांता लग गया। सबकी आंखें नम दिखीं, लेकिन परिवार को ढांढस बंधाकर संभालते नजर आए। परिवार में चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भालोटिया मार्केट स्थित रमा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर महेश के बड़े पुत्र अभिषेक अग्रवाल ही दुकान की जिम्मेदारी संभालते थे। अग्रवाल मार्बल्स के संचालक प्रमोद अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल भी व्यापार में मदद करते थे। अंकित अग्रवाल के चाचा भी दवा के कारोबारी हैं।
विज्ञापन


अंकित और अभिषेक दोनों अक्सर साथ में दावत करने जाते थे। शनिवार रात तीसरे दोस्त के साथ दोनों दावत करने गए थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को दोनों ने आखिरी बार रात बारह बजे अपनी-अपनी पत्नियों से से बात की थी। जल्द पहुंचने का भरोसा दिया था। घर पर लोग इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

पांच साल की बेटी के पिता थे अभिषेक
अभिषेक अग्रवाल का घर मझौली कोठी दाउदपुर में है। इनकी एक 5 साल की बेटी है। अभिषेक दो भाई थे। दोनों भाई की शादी हो गई थी, उनके छोटे भाई और उनकी पत्नी अमेरिका में रहती हैं। दोनों के रविवार रात तक गोरखपुर आने की संभावना है। दाह संस्कार सोमवार सुबह 11:00 बजे किया जाएगा।

दो बेटियों के पिता थे अंकित
अंकित अग्रवाल का घर बेतियाहाता रामजस राय वाली गली में है। अंकित की दो बेटियां हैं। एक 8 साल और दूसरी 6 साल की है। अंकित दो भाई थे। दोनों की शादी हो गई थी। बड़े भाई और उनकी पत्नी लखनऊ में रहते हैं। दोनों आर्किटेक्ट हैं।
 
 

दवा व्यापारियों ने शोक जताया

दवा व्यापारियों ने भालोटिया मार्केट में शोकसभा करके मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, राजेश तुलस्यान, राजेश अग्रवाल, रोहित बंका, अशोक गुप्ता, नीरेश अग्रवाल, रवि जायसवाल, अरुण बंका आदि शामिल रहे।

उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने दुर्घटना में मृत युवा व्यापारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता व महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, दीनानाथ मोदनवाल, अनुराग अग्रवाल, शिवराज मलकानी ने शोक जताया।

शोकसभा करके जताया शोक
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शोकसभा की मृत व्यपारियों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष संजय सिंघानिया व सुरेश जालान ने दुख प्रकट किया। इस मौके पर भुवनपति निराला, राजेश छापड़िया, सूरज पांडेय, आनंद गुप्ता, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संजय उपाध्याय, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, एसके सूरी, छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed