{"_id":"61a49fd269e7846b1631176b","slug":"two-killed-and-three-injured-in-two-bike-collision-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल
Mon, 29 Nov 2021 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Nov 2021 03:09 PM IST
सार
गोला बाजार थाना क्षेत्र के चंदौली सड़सड़ गेट के पास हुआ हादसा, दोनों बाइक पर सवार लोगों ने नहीं पहना था हेलमेट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के चंदौली सड़सड़ गेट के पास रविवार को दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सीएचसी गोला से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार को गोला थाना क्षेत्र के डिघवा से जा रही बरात में शामिल होने के लिए गांव के तीन युवक संकेत पुत्र हरिदेव, आदेश पुत्र साहब प्रसाद व विवेक पुत्र छ्ट्ठू प्रसाद एक ही बाइक से बड़हलगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
उधर, दूसरी बाइक पर रामपुर बघौरा निवासी शैलेश पुत्र कन्हैया व सनी पुत्र संजय जा रहे थे। ये दोनों फरूआही कलाकार हैं और किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। दोनों बाइक सड़सड़ा गेट के पास आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सभी पांच बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने निजी साधनों से सभी को सीएचसी गोला भेजा, जहां से चिकित्सकों ने डिघवा निवासी 18 वर्षीय विवेक व रामपुर बघौरा निवासी 21 वर्ष सनी को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों संकेत, आदेश व शैलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।