फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two injured in bike-cycle collision, referred to AIIMS in critical condition

Gorakhpur News: बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल, गंभीर हालत में एम्स रेफर

Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two injured in bike-cycle collision, referred to AIIMS in critical condition
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाल खुर्द के महुआवारी निवासी विजय पासवान (45) बाइक से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवीपुर में फोरलेन के कट के पास अवधपुर फाटक टोला निवासी हीरालाल निषाद (55) साइकिल से आ रहे थे। अचानक दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विजय पासवान के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि साइकिल सवार हीरालाल निषाद का हाथ टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभार वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed