फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two including girl died in road accidents

Gorakhpur News: सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत

Wed, 27 Dec 2023 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two including girl died in road accidents
- पिपराइच और गीडा इलाके में हुईं घटनाएं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपराइच में बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की ठोकर से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। सरैया की तरफ से पिपराइच के लिए ट्रक आ रहा था। रतनपुर गांव के मुख्य सड़क पर गांव के सुजीत कुमार की चार वर्षीय बेटी खेलने के दौरान धान कुटाई कर रहे मशीन को देख रही थी । इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। उसके परिचित ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गीडा पुलिस द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना हमें नहीं है। परिजनों ने इसकी सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed