{"_id":"664a82bc2187de54b809c0d4","slug":"two-history-sheeters-arrested-miscreants-found-feasting-on-pond-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-563166-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पोखरे पर दावत करते मिले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पोखरे पर दावत करते मिले बदमाश
विज्ञापन
फोटो
- हिस्ट्रीशीटर डिस्को तिवारी और अंशुमान पांडेय पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं केस
- असलहा तस्कर के नाम से पूर्वांचल में मशहूर है डिस्को तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के भीटी गांव में शनिवार की रात में एक पोखरे के सामने दावत करते दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल और दो कारतूस भी मिले हैं। बदमाशों की पहचान भीटी तिवारी निवासी असलहा तस्कर धीरेंद्र मोहन तिवारी उर्फ डिस्को तिवारी व जिंदापुर निवासी अंशुमान पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर कार्रवाई कर जेल भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भीटी तिवारी गांव में डिस्को तिवारी और अंशुमान पांडेय शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव के बाहर पोखरे के सामने कुर्सी मेज लगाकर दावत कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। इसमें दोनों हिस्ट्रीशीटरों के पास से तमंचा भी मिला। पुलिस ने बताया कि डिस्को पर 28 और अंशुमान पर थानों में सात केस दर्ज हैं।
-- -- -- -- --
पुलिस को देख पिस्टल पर लपका था डिस्को
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर डिस्को तिवारी ने कुर्सी पर रखी पिस्टल उठा ली। तभी पीछे से पीपीगंज थाने में तैनात एक आरक्षी ने उसे दबोच लिया। रविवार को दोनों हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विधायक की प्रेस कांफ्रेंस में पिस्टल निकाल मचाई थी दहशत
बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले नगर अध्यक्ष के चुनाव के समय चल रही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक की मौजूदगी में डिस्को तिवारी ने पिस्टल निकालकर दहशत मचा दी थी। पीपीगंज कस्बे के एक होटल में चल रही विधायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ आए दो गुटों में कहासुनी हो गई थी, जिसमें एक पक्ष की तरफ से डिस्को ने पिस्टल निकाल ली थी। तब वहां खड़े सैकड़ों लोग इधर-उधर हो गए थे।