{"_id":"67f4c5481c33d70da80f1f67","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-front-of-diksha-bhawan-of-gorakhpur-university-one-student-was-beaten-up-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डीडीयू: दीक्षा भवन के सामने छात्रों का दो गुट भिड़ा, छात्र को मारा-पीटा, 2 निलंबित; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डीडीयू: दीक्षा भवन के सामने छात्रों का दो गुट भिड़ा, छात्र को मारा-पीटा, 2 निलंबित; जानिए पूरा मामला
Tue, 08 Apr 2025 12:12 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:12 PM IST
सार
कृषि संकाय के दो छात्रों को निलंबित कर उनका परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरोप है कि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र प्रत्युष शाही को आदित्य प्रताप राव और सत्यम आनंद ने अन्य कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन परिसर में सोमवार को छात्रों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामले में कृषि संकाय के दो छात्रों को निलंबित कर उनका परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र प्रत्युष शाही को आदित्य प्रताप राव और सत्यम आनंद ने अन्य कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
छात्रों ने घटना की सूचना कृषि संकाय के अधिष्ठाता और नियंता को दी। इसके बाद हरकत में आए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन