{"_id":"6683587585569fa06301923b","slug":"two-girls-clashed-at-sangam-intersection-fierce-fight-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-607363-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इस जरा सी बात पर भिड़ीं दो युवतियां, जमकर मारपीट- चौराहे पर 'स्पा' की है खूब चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इस जरा सी बात पर भिड़ीं दो युवतियां, जमकर मारपीट- चौराहे पर 'स्पा' की है खूब चर्चाएं
Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के संगम चौराहे पर स्पा सेंटर की दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। करीब आधा घंटा तक दोनों के बीच मारपीट, गाली गलौज होने से चौराहे पर भीड़ जुट गई। लोगों उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानीं। पादरी पुलिस चौकी पर पहुंचकर दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत की। आरोप है कि स्पा सेंटर संचालक के बुलाने पर दोनों चौकी से चली गईं।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्पा सेंटर संचालित हैं। आरोप है कि इन सेंटरों पर युवकों से ज्यादा युवतियां काम करती हैं। सोमवार को संगम चौराहे पर संचालित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली दो युवतियां शाम छह बजे आपस में लड़ते हुए बीच सड़क पर पहुंच गईं और मारपीट करने लगीं। एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगीं थीं।
विज्ञापन