{"_id":"62f221362e150416117680cc","slug":"two-girl-students-of-itm-gida-made-rakhi-with-device","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का कमाल: भाइयों की सुरक्षा करेगी ये स्मार्ट राखी, हादसा होते ही ब्लॅड ग्रुप व लोकेशन का भेजेगी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं का कमाल: भाइयों की सुरक्षा करेगी ये स्मार्ट राखी, हादसा होते ही ब्लॅड ग्रुप व लोकेशन का भेजेगी संदेश
Tue, 09 Aug 2022 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:32 PM IST
सार
छात्राओं ने बताया कि राखी में लगे डिवाइस में पांच मोबाइल नंबर दर्ज किए जा सकते हैं। घरवालों के नंबर के अलावा डॉक्टर, एंबुलेंस का नंबर दर्ज कर सकते हैं। अप्रिय घटना होने पर राखी में एक बार बटन दबाना होगा, जीपीएस के माध्यम से परिजनों के मोबाइल पर खतरे का मैसेज पहुंच जाएगा। लोकेशन भी पहुंचेगा।
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाई स्मार्ट राखी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर बहनें, भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई रक्षा का वचन देता है। लेकिन, इंजीनियरिंग की दो छात्राओं ने एक ऐसी स्मार्ट राखी बनाई है जो कलाई की शोभा बढ़ाने के साथ ही भाइयों की सुरक्षा में भी मददगार साबित होगी। डिवाइस युक्त राखी में एक बटन है, जिसे हादसा होने पर दबाते ही दर्ज नंबरों पर खतरे का अलर्ट करने के साथ ब्लॅड ग्रुप व लोकेशन का संदेश भी भेजेगा।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉली एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) गीडा की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा यादव और फार्मेसी की छात्रा विजया रानी ओझा ने इस स्मार्ट राखी को बनाया है। इसका नाम स्मार्ट मेडिकल सेफ्टी राखी रखा है।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताया कि यह राखी देखने में भी बहुत सुंदर है। सुरक्षा के कई फीचर इसमें हैं, जो खतरे के समय बहुत ही उपयोगी साबित होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि कोशिश की जाएगी कि इस नवाचार को जल्द से जल्द बाजार में लाया जाए।
विज्ञापन
बटन को एक बार दबाना होगा
छात्राओं ने बताया कि राखी में लगे डिवाइस में पांच मोबाइल नंबर दर्ज किए जा सकते हैं। घरवालों के नंबर के अलावा डॉक्टर, एंबुलेंस का नंबर दर्ज कर सकते हैं। अप्रिय घटना होने पर राखी में एक बार बटन दबाना होगा, जीपीएस के माध्यम से परिजनों के मोबाइल पर खतरे का मैसेज पहुंच जाएगा। लोकेशन भी पहुंचेगा।
900 रुपये आई लागत
इस स्मार्ट राखी को बनाने में 900 रुपये का खर्च आया है। इसमें ब्लूटूथ और बैटरी के अलावा नैनो पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह एक बार चार्ज होने पर करीब 12 घंटे का बैकअप देगा। इसे गाड़ी चलाने के दौरान ब्लूटूथ से अटैच किया जा सकता है।