फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two flights from Delhi were cancelled due to bad weather.

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण दिल्ली का दो फ्लाइट निरस्त

Tue, 30 Dec 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two flights from Delhi were cancelled due to bad weather.
- स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट रही निरस्त, मुंबई की उड़ानें हैं लेट
विज्ञापन

- उड़ान निरस्त और लेट होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खराब मौसम के कारण सोमवार को एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली की दो फ्लाइटें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी एयरलाइंस की ओर से सुबह ही भेज दी गई थी। इसके बाद भी बहुत सारे यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। उड़ान रद्द होने की सूचना मिलने पर उनके अंदर नाराजगी रही।
सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट निरस्त रही। इस वजह से गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भी रद्द हो गई। इसके अलावा इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से उतरी। वहीं, स्पाइसजेट का विमान तीन घंटे की देरी से उतरा। फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गोरखपुर से मुंबई इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे 19 मिनट की देरी से शाम 5:19 बजे उड़ान भरी। वहीं, स्पाइसजेट की फ्लाइट ने भी मुंबई के लिए तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि उड़ानों के रद्द होने की जानकारी विमानन कंपनियों की तरफ से यात्रियों को भेज दी गई थी। खराब मौसम के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed