{"_id":"65c08e090bb2af09fa0b8cfc","slug":"two-firms-showed-interest-in-making-dpr-of-rapti-river-front-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती रिवर फ्रंट की डीपीआर बनाने में दो फर्मों ने दिखाई रुचि, अब होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती रिवर फ्रंट की डीपीआर बनाने में दो फर्मों ने दिखाई रुचि, अब होगा चयन
Mon, 05 Feb 2024 12:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:58 PM IST
सार
जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देशन में कंसलटेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरएफपी में दो फर्मों ने रुचि ली है। जीडीए की ओर से फर्मेां की तकनीकी दक्षता परखी जा रही है। डीपीआर और फाइनेंशियल मॉडल तैयार कराकर सिंचाई विभाग को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राप्ती रिवर फ्रंट की डीपीआर व फाइनेंशियल मॉडल तैयार करने के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर जारी आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) में दो फर्मों ने आवेदन किया है। जीडीए दोनों फर्मों की तकनीकी दक्षता की जांच कर रही है। दो से तीन दिन में फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद फर्म का चयन कर वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
राप्ती रिवर फ्रंट के कंसलटेंट के चयन की जिम्मेदारी जीडीए को दी गई है। जीडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए आरएफपी जारी किया था। जिसमें जाना अर्बन स्पेस फाउंडेशन इंडिया व प्लानर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
राप्ती रिवर फ्रंट योजना के तहत राजघाट से डोमिनगढ़ के बीच रीवर फ्रंट विकसित किया जाना है। रिवर फ्रंट में जगह-जगह घाट बनाए जाएंगे। टूरिस्ट प्लेस बनाने के लिए पार्क भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देशन में कंसलटेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरएफपी में दो फर्मों ने रुचि ली है। जीडीए की ओर से फर्मेां की तकनीकी दक्षता परखी जा रही है। डीपीआर और फाइनेंशियल मॉडल तैयार कराकर सिंचाई विभाग को सौंप दी जाएगी। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। वर्क आर्डर जारी किये जाने के 45 दिन के भीतर चयनित फर्म को कार्य पूरा करना होगा।