{"_id":"6521bbed6b7354dffc08fdd8","slug":"two-firms-applied-for-operation-of-water-sports-complex-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-329441-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन के लिए दो फर्मों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन के लिए दो फर्मों ने किया आवेदन
Sun, 08 Oct 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन के लिए दो फर्मों ने किया आवेदन
- जीडीए की ओर से जारी हुआ रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल
- तकनीकी बिड खोलने के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन के लिए दो फर्मों ने रुचि दिखाई है। जीडीए की ओर से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया गया है। इसके तहत आवेदन करने वालों में एसएस हॉस्पिटैलिटी और दूसरी मेसर्स यूनिवर्सिल एसोसिएशन नामक फर्में शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तकनीकी बिड खोला जाएगा।
पर्यटन विभाग की ओर से बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जिम्मेदारी शासन ने जीडीए को सौंपी है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन 30 दिसंबर 2021 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।
इसके बाद पर्यटन विभाग ने इसके संचालन की जिम्मेदारी निषाद नौकायन विकास समिति को 1.50 करोड़ रुपये में दी, लेकिन संचालक खेलों का आयोजन नहीं करा पाए। इसके बाद इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जीडीए को सौंप दिया गया। संचालन के लिए जीडीए की ओर से आरएफपी जारी किया गया। इसके लिए दो फर्मों ने रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
कोटआरएफपी के तहत निजी फर्मों से आवेदन मांगे गए थे। दो फर्मों ने रुचि दिखाई है। जल्द ही तकनीकी बिड खोली जाएगी।
- आनंद वर्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए