{"_id":"60499bfd8ebc3e8ccc4c548a","slug":"two-doctor-fighting-in-ot-at-sahajanwa-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ऑपरेशन थिएटर में ही भिड़े डॉक्टर, महिला चिकित्सक पर चप्पल चलाने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ऑपरेशन थिएटर में ही भिड़े डॉक्टर, महिला चिकित्सक पर चप्पल चलाने का लगा आरोप
Thu, 11 Mar 2021 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:01 AM IST
सार
- एनेस्थीसिया के डॉक्टर ने महिला चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में दी तहरीर
- पुलिस मामले की कर रही छानबीन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर पर चप्पल चलाने का आरोप लगाया है। एनेस्थीसिया के डॉक्टर ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक ने खून से सनी चप्पल उनके ऊपर चलाई और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ मार्च को दोपहर के समय ऑपरेशन थिएटर में महिला चिकित्सक तथा पुरुष चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई। दोनों चिकित्सकों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
विवाद की सूचना पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय भी पहुंच गए और समझा बुझाकर मामले का शांत कराते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।
चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर महिला चिकित्सक पर खून लगी चप्पल फेंक कर मारने, अपशब्दों का प्रयोग करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि चिकित्सक की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।