{"_id":"5eef2172b335334ea4583c31","slug":"two-doctor-and-many-people-coronavirus-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो चिकित्सक सहित 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 11 महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो चिकित्सक सहित 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 11 महिलाएं भी शामिल
Sun, 21 Jun 2020 07:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।(फाइल फोटो)
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी भी हैं, जो बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे और क्वारंटीन थे। संक्रमित मिले मरीजों में 11 संक्रमित इटवा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 205 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि 154 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। 43 एक्टिव केस हैं और आठ की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
खेसरहा सीएचसी और मरवटिया बाजार पीएचसी में तैनात दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए लगे थे। 14 जून को ड्यूटी करके लौटे थे और क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 25 वर्षीय महिला मुंबई से लौटी थी।
सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध पाया गया था। लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिला और दो पुरुष जिनकी उम्र दो 39 वर्ष के बीच है। ये सभी कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आए थे। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सभी क्षेत्र के रामऔतार कॉलेज में क्वारंटीन किए गए थे।
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वालों के बारे में पता किया जा रहा है। उन्हें चिह्नित करसैंपल लिया जाएगा और क्वारंटीन किया जाएगा।