{"_id":"5f560c058ebc3e54dc463a94","slug":"two-died-and-36-new-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 नए मिले पॉजिटिव
Mon, 07 Sep 2020 04:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। जबकि 36 लोग संक्रमित मिले हैं। 5 लोग स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3563 हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2660 हैं। जबकि अब तक स्वस्थ होने वालो की संख्या 862 हो चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालो की संख्या भी बढ़कर अब 42 हो चुकी है। जिले में अब तक 57446 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव की मौत के साथ ही 36 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितो में बृजमनगंज 3, लक्ष्मीपुर 2, महराजगंज 5, मिठौरा 1, नौतनवां 3, पनियरा 2, परतावल 10, फरेंदा 4, सिसवा 3 एवं 3 अन्य स्थानो के रहने वाले हैं। 1226 नमूनो की जांच में 1190 निगेटिव मिला है। 1778 लोग होमआइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
सभी संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में लगी है। वहीं लोगों को बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन