फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three died and 297 corona positive got in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: 24 घंटे में मिले कोरोना के 297 नए मरीज, तीन की मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
three died and 297 corona positive got in Gorakhpur
Corona - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 297 नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में देवरिया के कोविड अस्पताल के प्रभारी भी शामिल हैं। नए मिले संक्रमित मरीजों में पुलिस लाइंस के कर्मी, मंडलीय कारागार के 49 बंदी समेत सिंचाई विभाग, रेलवे अस्पताल, रोजगार कार्यालय, बाल सुधार गृह और जिला अस्पताल के कर्मी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 9407 हो गई है। इनमें 6550 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 2724 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे अस्पताल में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे का बिछिया कॉलोनी के लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। सोमवार को रेलवे अस्पताल के 10 और कर्मी संक्रमित मिले हैं। पहली बार संक्रमण रोजगार कार्यालय तक पहुंचा है। यहां भी पांच कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सीएचसी पाली का एक कर्मी, तीन पुलिसकर्मी, बाल सुधार गृह के पांच किशोर, सिविल लाइंस सिंचाई विभाग के दो कर्मी, जलकल विभाग के एक अधिकारी भी पॉजिटिव मिले हैं। मंडलीय कारागार में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन से चार दिनों के अंदर 143 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें तीन अधिकारी और बाकी बंदी हैं।

संक्रमितों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एक ही परिवार के कई लोग भी शामिल हैं। गोरखनाथ ग्रीन सिटी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो साल की एक मासूम भी है। इनके अलावा बसंतपुर में एक ही परिवार के चार लोग, जीआरडी गली में छह लोग, जाफरा बाजार में एक ही परिवार के दो लोग, आजाद नगर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 72 मरीज मिले

शहर में 219 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सबसे अधिक 72 मरीज मिले। इसके अलावा गोरखनाथ में 34, कोतवाली 16, तिवारीपुर छह, कैंट 59, चिलुआताल इलाके में एक, रामगढ़ ताल क्षेत्र में 13, गुलरिहा दो, राजघाट में 16  मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 47 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रह्मपुर में दो, बेलघाट एक, गगहा तीन, कैंपियरगंज एक, चरगांवा आठ, गोला और खजनी में एक-एक, कौड़ीराम तीन, पिपराइच व पाली में एक-एक, खोराबार 12, पिपरौली दो, सहजनवां सात और सरदानगर में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 31 मरीज और शामिल हैं।

एक डॉक्टर समेत तीन संक्रमितों की गई जान
जिले में संक्रमितों से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को देवरिया के कोविड अस्पताल के प्रभारी व 100 बेड मेंटरनिटी विंग के डॉक्टर की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई है। उनकी उम्र महज 39 साल की थी। शेखपुर की रहने वाली 32 साल की महिला 28 अगस्त को बीआरडी में भर्ती हुई थी। रविवार की देर रात महिला की मौत हो गई। कौड़ीराम के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed