फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died and 14 new corona positive got in Deoria

देवरिया में कोरोना से दो की मौत, 14 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 30 Sep 2020 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Two died and 14 new corona positive got in Deoria
corona in world - फोटो : पीटीआई
देवरिया में कोरोना से मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 73 हो गई है। वहीं बुधवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या 5700 हो गई है। 344 एक्टिव मरीजों की संख्या है।
विज्ञापन


भुजौली कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, भटनी इलाके के 56 वर्षीय एक व्यक्ति दस सितंबर से  मेडिकल कालेज में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को पिपरहिया, अंबरपुर, मलवापार, भागलपुर, भटवलिया देवरिया, बैरिया खास, कुसम्हा बरडीहा दल, करमजीतपुर, विक्रमपुर बॉसपार , बैतालपुर, संत टोली करमजीतपुर गौरीबाजार , हरखौली गड़ेर, मईल के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मलवापार निवासी 13 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जमा हो रहा गंदा पानी, दुश्वारियों का सामना कर रहे ग्रामीण

कोरोना महामारी से लोग बीमारी को लेकर सतर्क हो गए हैं। ग्रामीण सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जबकि जिम्मेदार मौन हैं। रामपुर कारखाना ब्लॉक के कुशहरी गांव से निकलने  वाली नाली बरसात में टूट गई, जिसका गंदा पानी जमा हो गया है। सफाई होने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

इसे लेकर ग्राम पंचायत गंभीर नहीं दिख रहा है। शिकायत के बावजूद नाली की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग दहशत में हैं। इस पर रामपुर कारखाना के बीडीओ पीडी ने बताया कि नाली टूटने की जानकारी नहीं थी। ग्राम प्रधान से कह कर नाली की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed